बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार



बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का एक पम्पिंग सेट बरामद हुआ है। पुलिस को यह सफलता एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना मिली है।
पुलिस के मुताबिक 18 मार्च को वादी मुकदमा द्वारा स्वयं के खेत पर लगे पम्पिंग सेट को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिये जाने की सूचना थाने पर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। विवेचना के क्रम में गुरुवार को उप निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा मय हमराह के साथ इलाके के उपाध्यायपुर में मौजूद थे। इसी बीच, मुखबीर खास से सूचना मिली कि मधुबनी से जो पम्पिंग सेट चोरी हुआ है, वह विनोद सिंह पुत्र भूमिदेव सिंह (निवासी तालिबपुर, थाना बैरिया, बलिया) की गौशाला में रखा गया है। यही नहीं, दो व्यक्ति वही खड़े है जो पम्पिंग सेट को कही ले जाने की फिराक में है।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने चन्दन चौरसिया पुत्र स्व. दशरथ चौरसिया (निवासी तालिबपुर, थाना बैरिया, बलिया) व तारकेश्वर यादव पुत्र बच्चुलाल यादव (निवासी मुधबनी, थाना बैरिया, बलिया) को विनोद सिंह के गौशाल के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मधुबनी में राईश्वर वर्मा जो लगान पर खेत लिये हुए है, उसमें लगे पम्पिंग सेट को हम लोग 15 मार्च की रात्रि में चोरी करके विनोद सिंह के गौशाला में छिपाकर रखे थे। इसके बारे में विनोद सिंह को भी जानकारी है।
पुलिस ने विनोद सिंह को भी गौशाला से दबोच लिया। विनोद सिंह, चन्दन चौरसिया व तारकेश्वर यादव की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुए पम्पिंग सेट को बरामद करने के साथ ही वादी मुकदमा को बुलाकर पहचान कराया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूरी कर चन्दन चौरसिया, तारकेश्वर यादव तथा विनोद सिंह पुत्र भूमिदेव सिंह (निवासी तालिबपुर, थाना बैरिया, बलिया) को सुगंगत धाराओं में चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Posts
Post Comments



Comments