बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार

बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार

बलिया : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में बैरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपित आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी को धारा 109, 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, बैरिया थाने पर तहरीर प्राप्त हुआ कि छोटू पुत्र तहुवर हासमी, साहेब पुत्र तहुवर हासमी (निवासी वार्ड नं. 13 थाना बैरिया) व चार-पांच अज्ञात हमलावरों द्वारा वादी की माता को जान से मारने की नियत से लाठी डण्डा व ईंट पत्थर से मारा-पीटा गया। गन्दी गन्दी गाली के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्यवाही शुरू की।

इसी क्रम में तहुवर हासमी पुत्र हाफिजुद्दीन हासमी, छोटु अली पुत्र तहुवर हासमी व साहेब अली पुत्र तहुवर हासमी (निवासी : चम्पासती, थाना बैरिया, बलिया), दानिस पुत्र मनउवर, सहजाद पुत्र भुषन, आरिफ पुत्र स्व. जाकिर व राजा पुत्र इकबाल (निवासी : मोची टोला, थाना बैरिया, बलिया) तथा मुराद पुत्र गोगा (निवासी रकबा टोला थाना बैरिया, बलिया) का नाम प्रकाश में आया। इसको देखते हुए पहले से दर्ज मुकदमें में धारा 324 (4)/333 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में बैरिया पुलिस टीम के उप निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा व आनन्द मोहन उपाध्याय मय हमराह चम्पासती में मौजूद थे।

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत

इसी बीच, मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने तहुवर हासमी पुत्र हाफिजुद्दीन हासमी, छोटु अली पुत्र तहुवर हासमी व साहेब अली पुत्र तहुवर हासमी, दानिस पुत्र मनउवर, सहजाद उर्फ मिस्टर पुत्र भुषन, आरिफ पुत्र स्व. जाकिर, राजा पुत्र इकबाल व मुराद पुत्र गोगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में हेड कां. सुनील यादव, सतीश कुमार दूबे, शिवप्रकाश सिंह थाना बैरिया जनपद बलिया व कां. सन्दीप पाण्डेय, आशीष यादव तथा महिला आरक्षी जया गोस्वामी शामिल रही।

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी