Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस

Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस

बलिया : गड़वार रोड स्थित बरवा गांव से आगे नहर पुलिया के पास सोमवार की सुबह कोहरे का फायदा उठाते हुए बदमाश गाय समेत पिकअप को लेकर फरार हो गए। इसके बाद गाय को उतारने के बाद पिकअप को सुखपुरा थाना क्षेत्र के रामप्रवेश सिंह इंटर कॉलेज बनरही से करीब दो-तीन सौ मीटर दूर मोड़ पर ले जाकर खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पिकअप स्वामी जीपीएस के माध्यम से 112 पुलिस के साथ अपने वाहन तक पहुंचा। पुलिस छानबीन में जुट गई।

सुखपुरा थाना क्षेत्र के रजवाड़ गांव निवासी अजीत यादव उर्फ नारद यादव कोड़रा गांव से गाय खरीद कर पिकअप से भेजा। पिकअप चालक जैसे ही स्थित बरवा गांव से आगे नहर पुलिया के पास पहुंचा कि पीछा कर रहे बदमाशों ने चालक को ओवर टेक करके रोका और उसे नीचे उतार दिया और अपने चालक पिकअप पर बैठाकर गाय को लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना पिकअप चालक ने अपने वाहन मालिक को दी। वाहन मालिक वाहन में लगे जीपीएस के माध्यम से वाहन का पता लगाते हुए सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही स्थित रामप्रवेश इंटर कॉलेज से करीब दो-तीन सौ मीटर आगे बढ़ा तो पिकअप खड़ी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया की शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
बलिया : गड़हांचल के दौलतपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के छोटे पुत्र रवि शेखर सिंह ने यूपीएससी में 176वीं रैंक...
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान
Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल
BCDA का ऐलान- जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव पर AIOCD का कड़ा विरोध