दुःखद खबर : जिन्दगी की जंग हार गई बलिया बेसिक में तैनात शिक्षिका सिम्पल चौरसिया



Ballia News : शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के जूनियर हाई स्कूल सहतवार पर तैनात सहायक अध्यापिका सिम्पल चौरसिया जिन्दगी की जंग हार गई। कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही सहायक अध्यापिका शिम्पल चौरसिया की असमय मौत की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। वहीं, शिक्षिका के घर में करुण-क्रंदन व चीत्कार मची है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सहायक अध्यापिका के असामयिक निधन पर विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ घनश्याम चौबे व मंत्री धीरज राय के अलावा जनार्दन दुबे, अवनीश सिंह, अरुण कुमार सिंह, ओंकार नाथ पांडेय, सुरेश वर्मा, सुनील गुप्ता, नन्दलाल मौर्य, संदीप सिंह, बालेश्वर वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, राजकुमार गुप्ता, मैनुद्दीन अंसारी, प्रशांत दुबे, नन्द जी, मनीष सिंह, प्रितेंद्र सिंह, अरशद अंसारी, असलम अंसारी, रविन्द्र तिवारी, छट्ठू राम, संजय गुप्ता, हरेन्द्र कुमार, राम जी यादव, राजकुमार यादव,,पुष्पा सिंह, अभय नरायन, धनंजय पाठक, मोईनुद्दीन अंसारी, प्रियंका पाठक, शैलेन्द्र प्रसाद आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Related Posts
Post Comments



Comments