बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ : द्विवार्षिक अधिवेशन में निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ : द्विवार्षिक अधिवेशन में निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

बलिया : विकास भवन कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को आयोजित किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही नियमानुसार पदाधिकारियों का निर्वाचन कराया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अजय कुमार सिंह एवं राजेश कुमार पांडेय के निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव में डॉ. सुशील कुमार तिवारी को अध्यक्ष, वरिष्ठ ब्रजेश कुमार सिंह एवं कुमार अमृतराज को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रशांत राजन सिंह महामंत्री, इंद्रपाल सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष, अभिषेक कुमार वर्मा संयुक्त मंत्री, नीरज सिंह संगठन मंत्री प्रथम, नवीन कुमार सिंह संगठन मंत्री द्वितीय, अमन श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र राय प्रचार मंत्री, किरन चंद ऑडिटर एवं अभिजीत सिंह को मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया।

अधिवेशन में जिला श्रमिक समन्वय समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित अविनाश उपाध्याय, राजेश पांडेय, समीर पांडेय, हेमवंत सिंह, अजय सिंह, गुड्डू उपाध्याय, सुजीत श्रीवास्तव, चंद्रशेखर यादव, रंजय यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम के प्रशिक्षक होंगे शिक्षक अनूप राय, बलिया में खुशी की लहर

चंद्रप्रकाश गुप्ता छोटू

यह भी पढ़े 8 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना गुरुवार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...