बलिया बेसिक शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर : जिला रैली की तिथि का ऐलान, जानिएं पूरा शेड्यूल

बलिया बेसिक शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर : जिला रैली की तिथि का ऐलान, जानिएं पूरा शेड्यूल

बलिया : बेसिक शिक्षा परिषद की जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 जनवरी को होगा। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली जनपदीय प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 जनवरी को पूर्वाह्न 9 बजे होगा, लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता 21 जनवरी की शाम 4 बजे ही प्रारंभ हो जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने जनपदीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संबंधित को निर्देशित कर दिया है। 

जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता हेतु सभी शिक्षा क्षेत्रों एवं नगर क्षेत्र की पात्रता निर्धारित प्रारूप में 20 जनवरी की शाम 7 बजे तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तहसीली स्कूल (हनुमानगंज) पर जमा करनी होगी। जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी एवं खो खो के अलावा एथलेटिक्स की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा पीटी प्रदर्शन एवं योगा की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

प्राथमिक वर्ग में एथलेटिक्स में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़ के अलावा लंबी कूद की प्रतियोगिता आयोजित होगी, वहीं उच्च प्राथमिक वर्ग हेतु एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर एवं 4×100 मीटर की रिले दौड़ के अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला प्रक्षेप एवं चक्का फेंक की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग को चयनित होंगे।

यह भी पढ़े शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिला एबीआरएसएम का प्रतिनिधिमंडल, TET पर हुई ये बात

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...