Ballia News : कुंए में मिला लापता युवक का शव, सामने आ रही ये बात

Ballia News : कुंए में मिला लापता युवक का शव, सामने आ रही ये बात

बलिया : बांसडीह कस्बा के वार्ड न चार में फतेहसागर पोखरा स्थित शिव मंदिर के पास के कुंआ में शुक्रवार की सुबह 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने शव को पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र और फॉरेंसिक टीम ने जांच किया।

कस्बा के वार्ड न 10 निवासी 25 वर्षीय सुरेंद्र चौहान सोमवार की सायं से गायब थे। युवक के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कही पता नहीं चल पाया। दो दिन बाद मृतक के पिता राजबली चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस के ही एक युवक पर साथ ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही थी। गुरूवार की सायं सुरेन्द्र चौहान का कपड़ा कुंआ के बाहर मिला था। सायं ही परिजनों ने ग्रामीणों व पुलिस के साथ जांच किया था लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। हांलांकि शुक्रवार की सुबह कुंआ में ही सुरेन्द्र चौहान का शव पानी में उतराया मिला।

शव मिलने के बाद मृतक युवक के घर कोहराम मच गया,मृतक के परिजनों का करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।मृतक चार पुत्रों में तीसरे नम्बर का था। युवक की शादी अभी नहीं हुई थी। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी। मृतक युवक सुरेन्द्र के पिता राजबली के पूर्व में दिए प्रार्थना पत्र में जिस युवक पर घर से ले जाने का आरोप लगाया गया था, उससे पुलिस पूछताछ कर रही हैं।

यह भी पढ़े 10 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...