LIC बलिया ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
On



बलिया : विश्व कीर्तिमान दिवस (20 जनवरी) की प्रथम वर्षगाँठ पर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा बलिया अपने दोनों सम्पर्क कार्यालय चितबडागांव व रानीगंज समेत एक दिन में 897 पालिसी (बीमा) पूर्ण कर अपना ही रिकार्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। पिछले वर्ष शाखा ने 699 पालिसियों का रिकार्ड बनाया था। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक L.I.C बलिया दिलीप कुमार तिवारी ने शाखा प्रबन्धक (ए) सुरेन्द्र कुमार यादव, शाखा प्रबन्धक चितबड़ागांव श्रीराम प्रवेश राम, शाखा प्रबन्धक रानीगंज प्रशान्त कुमार पाण्डेय व सहायक शाखा प्रबंधक पंकज कुमार पाठक, कार्यालय के सभी सहयोगी, विकास अधिकारी, L.I.C एसोसिएट संवर्ग तथा मुख्य जीवन बीमा सलाहकार संवर्ग सहित सभी कर्मवीर अभिकर्ता तथा पालिसी धारकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। बताया कि इस बड़ी उपलब्धि में विकास वाहिनी से सीबी राय, अजय, आशीष कुमार सिंह, गिरीश चन्द्र गुप्ता, मो मंसूर आलम, बलराम तथा प्रियम्बद कुमार दूबे जोनल टॉपर C.L.I.A का उल्लेखनीय योगदान रहा।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
15 Mar 2026 23:02:51
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...


Comments