बलिया में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं, लेखपाल-कानूनगो को चेतावनी

बलिया में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं, लेखपाल-कानूनगो को चेतावनी

बलिया : तहसील बैरिया में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दूर-दराज़ से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। समाधान दिवस में कुल 126 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 07 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित रहीं।

जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को निर्देश दिया कि सभी भूमि विवादों और राजस्व मामलों का मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान नवकागांव के प्रधान ने बताया कि गांव के कुछ लोग अन्नपूर्णा भवन निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

इस पर डीएम ने नायब तहसीलदार को पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर जाकर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। वहीं एक शिकायत में प्राथमिक विद्यालय में विद्युत कनेक्शन न होने की जानकारी मिली, जिस पर डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को तुरंत कनेक्शन उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

यह भी पढ़े बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली

जिलाधिकारी ने लेखपालों और कानूनगों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आबादी संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। लंबित पट्टा संबंधित कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक हादसा : पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दो भाई रेफर

इसके साथ ही सभी लेखपालों-कानूनगों को प्रतिदिन 20 फार्मा रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए तथा लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी भी दी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम बैरिया आलोक प्रताप सिंह, सीएमओ, डीडीओ, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित