रात होते ही मम्मी-पापा को खिला देती थी नींद की दवा, प्रेमी संग बिताती थी रात; ऐसे खुली 8वीं की छात्रा की पोल

रात होते ही मम्मी-पापा को खिला देती थी नींद की दवा, प्रेमी संग बिताती थी रात; ऐसे खुली 8वीं की छात्रा की पोल

UP News : कहते हैं ना कि एक न एक दिन झूठ पकड़ा जरूर जाता है... यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ। मां-बाप को चकमा देकर प्रेमी से नियमित मिलने वाली कक्षा 8वीं की छात्रा की पोल खुली, तो परिजनों की आंखें खुली की खुली रह गई। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी युवक अभी पुलिस पकड़ नहीं आया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर है।

छात्रा के पिता मुंबई में पेंटिंग का काम करते हैं। करीब एक महीने पहले ही वे मुंबई से घर लौटे थे, जिसके बाद उन्हें अपनी बेटी के व्यवहार में काफी बदलाव दिखा। वो घंटों मोबाइल से बातें करती थी। घर से गायब भी रहती थी। इसको लेकर छात्रा के पिता ने उसे डांटा भी था। उधर, छात्रा अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए मम्मी-पापा सहित घर के सभी लोगों को रोज नींद की दवा देती थी। फिर रात के अंधेरे में अपने प्रेमी से मिलने जाती थी।

पिता ने नोट किया कि रात में खाना खाने के बाद उन्हें कुछ अजीब सा महसूस होता है। फिर उन्हें गहरी नींद आ जाती है। उन्होंने इसकी जानकारी अपनी पत्नी और परिवार के लोगों को दी। बाकी के लोगों ने भी बताया कि उन्हें भी कुछ ऐसा ही महसूस होता है,  लेकिन बेटी ने कुछ नहीं बोला। वह चुपचाप सबकी बातें सुनती रही, क्योंकि ये काम तो वही कर रही थी। वो डिनर में चुपके से नींद की दवा मिला देती थी।

यह भी पढ़े बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच

3 जनवरी को रोजाना की तरह माता-पिता के पास खाना तो आया, लेकिन उन दोनों लोगों ने खाना नहीं खाया। उन्होंने खाने को छिपा दिया और उसके बाद सोने का नाटक किया। रात को करीब 11.30 बजे कुछ आवाज आई। जैसे ही उन्होंने खिड़की से झांका तो देखा कि बेटी शॉल ओढ़कर कहीं जा रही है। उन्होंने उसका पीछा किया। करीब 200 मीटर दूर जाकर लड़की पड़ोस में रहने वाले युवक की घर के अंदर चली गई। माता-पिता ने तब उसे युवक के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया।

यह भी पढ़े राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव

मां बाप ने बेटी से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई। उसने बताया कि वह करीब एक साल से इस युवक के संपर्क में है। वही उसे नींद की दवा लाकर देता था, जिसे वो खाने में मिलाकर परिजनों को देती थी। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। युवक ने कहा था कि वो दोबारा ऐसा नहीं करेगा। मगर वो सुधरा नहीं। जब लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत लड़के के परिजनों से की तो वो बौखला गया। उसने उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी। लड़की के पिता की तहरीर पर गुलरिहा थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित