प्रेमिका ट्रेन से कटी, 50 मीटर दूर फंदे से लटका मिला बॉयफ्रेंड

प्रेमिका ट्रेन से कटी, 50 मीटर दूर फंदे से लटका मिला बॉयफ्रेंड

गोंडा : लड़की ट्रेन के आगे कूद गई। उसका सिर कटकर धड़ से अलग हो गया। घटनास्थल से 50 मीटर दूर लड़के का शव पेड़ से लटका मिला। सुसाइड से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों अपनी जान को परिजनों से खतरा बता रहे हैं। कह रहे है- हम शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वाले राजी नहीं हुए। इसलिए जान दे रहे हैं।

21 दिसंबर को युवक-युवती भाग गए थे। लड़की के पिता ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। बरामदगी के 24 घंटे के अंदर ही दोनों ने जान दे दी। घटना करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव की है। बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी लक्ष्मी मौर्या (20) का गोंडा के कौड़िया थाना के बखरिहा झाला गांव निवासी नीरज मौर्या (25) से अफेयर था। नीरज शादीशुदा था। मां पुष्पा देवी प्रधान हैं।

लक्ष्मी के पिता लल्लन ने 21 दिसंबर को बहराइच के विशेश्वरगंज थाने में नीरज मौर्या के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 दिसंबर को प्रेमी-प्रेमिका दोनों को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। जहां उनके धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए। बयान के दौरान लक्ष्मी मौर्या ने नीरज मौर्या के साथ जाने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को नीरज मौर्या की मां के सुपुर्द कर दिया था।

यह भी पढ़े बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली

सुपुर्दगी के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शाम 4.30 बजे दोनों ने आत्महत्या की। लोको पायलट ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। शुरुआती जांच में सामने आया कि लड़की की शादी उसके घर वाले युवक के साथ करने को तैयार नहीं थे। विरोध और सामाजिक बदनामी से परेशान होकर प्रेमी युगल ने यह कदम उठाया। 

यह भी पढ़े 6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

परिजनों ने बताया कि नीरज ने इंटर तक की पढ़ाई की थी। नीरज मौर्य प्रधान प्रतिनिधि के तौर पर मां के काम को देखता था। लक्ष्मी बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। दोनों में 5 साल से अफेयर था। गोंडा के गुलरिहा गांव के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। नीरज के ननिहाल में लक्ष्मी मौर्या की बहन नंदिनी की शादी हुई थी। नीरज और लक्ष्मी का एक-दूसरे के यहां आना-जाना भी होता था। लड़की के परिजन नहीं चाहते थे कि लक्ष्मी नीरज के साथ रहे या उससे शादी करे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित