सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत, रो पड़ा बलिया का यह गांव

सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत, रो पड़ा बलिया का यह गांव

बलिया : नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौली गोलम्बर के पास नया पुल पर जाने वाले सड़क पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सगे भाईयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

दुबहड़ थानाक्षेत्र के मोहनछपरा गांव निवासी कृष्ण यादव (23) और अंकित यादव (18) पुत्रगण गोधन यादव किसी कार्यवश बक्सर गए थे। नया पुल से वापस लौट रहे दोनों भाई अभी गोलम्बर के पास पहुंचे थे, तभी बक्सर की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अपनी गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। यह घटना न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव के लिए बड़ा सदमा है। .

काफी मिलनसार थे कृष्णा और अंकित

यह भी पढ़े बलिया का पर्यटन स्थल बनेगा सुरहाताल, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

कृष्णा अपने माता-पिता के पशुपालन और कृषि में सहयोग करते थे, जबकि अंकित इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहे थे। घर में उनकी एक बहन भी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उनके पिता जिला चिकित्सालय पहुंचे, जबकि घर में शोक और विलाप का माहौल बना हुआ है। कृष्णा यादव का विवाह 2022 में हुआ था। उनकी पत्नी घर पर रहकर परिवार के कार्यों में मदद करती हैं। अंकित की शादी अभी नहीं हुई थी।

यह भी पढ़े बजट पर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी की तीखी प्रतिक्रिया, बोले...

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित