बलिया में आज लगेगा कलाकारों का महाकुंभ : संकल्प रंगोत्सव की तैयारी पूरी, रोज लीजिए चार घंटे आनंद

बलिया में आज लगेगा कलाकारों का महाकुंभ : संकल्प रंगोत्सव की तैयारी पूरी, रोज लीजिए चार घंटे आनंद

बलिया : साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संकल्प के 20वें  वर्षगांठ पर बलिया में तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह संकल्प रंगोत्सव का आयोजन 26 से 28 दिसंबर तक श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के मनोरंजन हाल में होगा। प्रतिदिन सुबह शाम चार से आठ बजे तक चलने वाले इस महोत्सव में नाट्य मंचन के अलावा रंग संगीत, लोक नृत्य, लोक गीत, ग़ज़ल गायन की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम स्थल पर कला प्रदर्शनी और पुस्तक प्रदर्शनी भी लगेगी।

संकल्प के सचिव वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने बताया कि पिछले दो महीने से संकल्प के रंगकर्मी आयोजन को अंतिम स्वरूप देने के लिए दिन-रात से लगे हुए हैं। यह आयोजन बलिया का सांस्कृतिक उत्सव के रूप में जाना जाएगा। महोत्सव में पहले दिन दस्तक संस्था पटना द्वारा धर्मवीर भारती की मशहूर कृति अंधा युग का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा एक्सप्रेशन कल्चरल सोसायटी बलिया व डीएसडी थिएटर ग्रुप गाजीपुर द्वारा रंग संगीत की प्रस्तुति होगी।

साथ ही समाज के निर्माण में रंगमंच की भूमिका विषय पर रंग नाद पत्रिका के संपादक आलोक परणकर रंग निर्देशक पुंज प्रकाश, रंग निर्देशक अभिषेक पंडित, रंग निर्देशक श्रीनारायण पांडेय, विमर्श करेंगे। दूसरे दिन के कार्यक्रम में दिल्ली यूनिकॉर्न एक्टर्स स्टूडियो द्वारा रूप अरूप एवं जम्मू से आ रहे लकी गुप्ता की एकल नाटक प्रस्तुति 'मां मुझे टैगोर बना दे' का मंचन होगा।‌इसके अलावा मशहूर लोकगीत गायक दुर्गेश उपाध्याय अपना लोग गायन प्रस्तुत करेंगे।‌

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

तीसरे दिन के कार्यक्रम में शहर की संकल्प संस्था की प्रस्तुति चरण दास चोर का मंचन होगा। साथ ही मशहूर गजल गायक मंजय सिंह गजल गायन प्रस्तुत करेंगे। तीसरे दिन ही जनपद की चार विभूतियों को संकल्प सम्मान से नवाजा जाएगा। इसमें रंगमंच के क्षेत्र में डॉक्टर योगेंद्र चौबे, कला के क्षेत्र में डॉक्टर इफ्तेखार खान, उपन्यास लेखन के लिए अतुल कुमार राय व कथा साहित्य के लिए उपासना को यह सम्मान दिया जाएगा। आशीष त्रिवेदी ने जनपद के साहित्य  कला प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साह वर्धन करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े बलिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित