Ballia Education : मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में दिखी 'सृजन शक्ति' की अद्भुत छटा, कुलपति ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

Ballia Education : मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में दिखी 'सृजन शक्ति' की अद्भुत छटा, कुलपति ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

बलिया : मनःस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती में स्कूल कार्निवल 'सृजन शक्ति' का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रतिभा प्रदर्शन, मार्गदर्शन और प्रेरणा का अनूठा मिश्रण वाले इस कार्यक्रम में बच्चों ने मौज-मस्ती के बीच बहुत कुछ सीखा। इसमें जहां विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर मॉडल प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही, वही कला और शिल्प स्टेशन भी लुभावना रहा। अभिभावकों के लिए खेल बिंदु हंसने-हंसाने वाली रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम और ताइक्वांडो प्रदर्शन भी तालियां बटोरते नजर आया। 

IMG-20251224-WA0066(1)
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी बच्चों में कुछ न कुछ गुण अवश्य होते है। जरूरत है माता, पिता तथा अभिभावक उसकी सही तरीके से पहचाने और आकार दें। इसमें माता की भूमिका विशेष रहती हैं। कहा कि हाई स्कूल व इन्टर तक बच्चों के पठन-पाठन से लेकर उनकी हर गतिविधि पर माता पिता की नजर रहती है।

Mansthli school

यह भी पढ़े बलिया में राइस राइस मिल की बेल्ट में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

उन्होंने विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर मॉडल, शैक्षणिक प्रस्तुति तथा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कुलपति ने मॉडल से सम्बंधित प्रश्न भी बच्चों से पूछे। कहा कि मुझे यह देखकर प्रसन्नता है कि बड़े शहरों के स्कूलों में पठन पाठन के साथ सृजन की जो सुविधाएं है, वह सब इस विद्यालय में उपलब्ध है। इसके लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधक और अध्यापकों को बधाई दी।

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

IMG-20251224-WA0067


विशिष्ट अतिथि राधाकृष्ण एकेडमी संवरूबांध के प्रबंधक आदित्य नारायण मिश्र ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि इससे आत्मविश्वास के साथ-साथ नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने का संदेश देते हुए सफल भविष्य के लिए अनुशासन, मेहनत, आत्म-विश्वास, सतत सीखने की प्रवृत्ति और परिस्थितियों के अनुसार ढलने की सलाह दी।विद्यालय के निदेशक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी ने सृजन शक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि छात्र जीवन मुख्य रूप से सीखने और समझने के लिए ही है, जिसके फलस्वरूप एक नई नींव स्थापित की जा सकें। बच्चों को समझाया कि अपनी ऊंची उड़ान के लिए अपने मस्तिष्क को एकाग्र करना होगा, जिससे आप अपनी प्रतिभा के प्रकाश से जगत में ऊर्जा भर सकेंगे।

IMG-20251225-WA0003

प्रधानाचार्य चंद्र मोहन मिश्र ने छात्रों को बताया कि कैसे सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के माध्यम से अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सकारात्मक सोच और सभी के प्रति कृतज्ञता का महत्व समझाया। इससे पहले विद्यालय के संरक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी, डायरेक्टर सुदेश उपाध्याय ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं का सराहनीय योगदान.रहा। वहीं, स्टूडेंट काउन्सिल ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान किया। 

IMG-20251224-WA0064(1)

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित