26 December Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

26 December Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष
आज का दिन ऊर्जावान है। मान-समान में वृद्धि होने से खुशी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। भाई बहनों से किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। कोई प्रॉपर्टी खरीदना समस्या बन सकता है। 

वृष
अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। अपने कामों को समय से पूरा करने में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतने की आवश्यकता है। कुछ समस्याएं घेरे हुए है, तो उन्हें मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। 

मिथुन
आज अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे रिश्ते में चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी को धन उधार देने से बचें। 

यह भी पढ़े बलिया एसपी ने 10 दरोगा को किया इधर से उधर, बदले दो पुलिस चौकी इंचार्ज

कर्क
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। श्रेष्ठ व्यक्तियों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। मन में अपने कामों को समय से पूरा करने के लिए संचार रहेगा। भाई-बहनों से खूब पटेगी। अपने किसी विरोधी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो गड़बड़ी हो सकती है।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सिंह
आज का दिन बेहतर रहने वाला है। बेवजह वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। यदि कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा, तो जूनियर आपकी मदद करेंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। 

कन्या
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने अंदर की कमियों को दूर करने की आवश्यकता है। अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें। 

तुला
सेहत पर ध्यान दें। वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। लंबे समय से रुके हुए कामों को गति मिलेगी। अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। आय पहले से बेहतर होगी। माताजी से कुछ जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। कुछ शत्रु  मित्र बन सकते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होगी।

वृश्चिक
रुका हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। अपने साथी की समस्याओं को सुनकर समाधान निकाले। छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। डूबा धन मिलने की संभावना है।
 
धनु
आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। धर्म-कर्म के कामों में काफी रुचि रहेगी। संतान ने कोई परीक्षा दिया है, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। पारिवारिक मामलों को निपटाने की कोशिश करें। 

मकर
किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। सोच समझ से काम पूरे होंगे। मन में किसी काम को लेकर डर बना रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करें। किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

कुंभ
किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में आय के सोर्स बढ़ेंगे। अपने किसी सहयोगी से बेवजह की कहासुनी हो सकती है। अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई धोखा देने की कोशिश कर सकता है।

मीन 
सोच समझकर कोई काम करें। संतान के करियर को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है। बिजनेस में भी कोई जोखिम में हाथ डालने से बचें। कार्यक्षेत्र में अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में DJ की तेज आवाज पर भिड़ा दो पक्ष, मारपीट में कई घायल बलिया में DJ की तेज आवाज पर भिड़ा दो पक्ष, मारपीट में कई घायल
बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के करची गांव में बुधवार को डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो...
बलिया में बाइकों की टक्कर, तीन युवक घायल
बलिया में बात-बात पर बिगड़ी बात, चले ईंट-पत्थर
ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें