9 January Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

9 January Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।

वृषभ
भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन
गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। लग्जरी लाइफ ठीक रहेगी आपकी। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

यह भी पढ़े बलिया के शिक्षक ने निजी खर्चे से विद्यालय के बच्चों को दिया स्वेटर-टोपी और ड्रेस

कर्क
पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़े 2 New Train : नए साल में बलिया और गाजीपुर को मिला रेलवे का नया गिफ्ट

सिंह
धन आगमन होगा। अपनों में वृद्धि होगी। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसे न लगाएं। धन हानि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।

कन्या
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मन प्रसन्न रहेगा। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। बस घर में थोड़ा सा घर का तापमान बढ़ा रहेगा। उस पर ध्यान रखिए। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला
चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार काफी अच्छा है। पीली वस्तु दान करें। शुभ होगा।

वृश्चिक
आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। कठोर भाषा के प्रयोग से बचिए। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु
थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है बाकी भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर
सर दर्द, नेत्र पीड़ा, सरकारी तंत्र से पंगेबाजी महंगी पड़ सकती है। अपनों से बिल्कुल ठीक-ठाक से रहिए। राजनीतिक लोगों से ठीक-ठाक से रहिए। बाकी भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। यात्रा का योग बनेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कुंभ
चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन
स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। जीवनसाथी का साथ और पूरे तरीके से आनंददायक जीवन मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश
हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग...
मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला
Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत
20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस
निजी विद्यालयों में निःशुल्क पढ़ेंगे गरीब परिवारों के बच्चे, अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है बलिया बीएसए की यह सूचना
Ballia News : वरिष्ठ पत्रकार भानुप्रताप सिंह के अनुज का निधन, शोक की लहर