शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या में दरोगा गिरफ्तार

शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या में दरोगा गिरफ्तार

UP News : उत्तर प्रदेश की हमीरपुर पुलिस ने रमना गांव किशनपुर के पास बसवारी रोड पर मिले अज्ञात महिला के शव का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मौदहा पुलिस ने घटना में वांछित अभियुक्त उपनिरीक्षक अंकित कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर राठ तिराहा से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिज़ायर कार और आलाक़त्ल पुलिस ने बरामद किया है। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 238 बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) की बढ़ोत्तरी भी की गई है।

13 नवंबर को बसवारी रोड किनारे गड्ढे में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया। इसके बाद मृतका की पहचान महोबा जिले के मकरबई गांव के रहने वाली किरन (30) के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें एक संदिग्ध स्विफ्ट डिज़ायर कार दिखाई दी। वाहन स्वामी देवेन्द्र से पूछताछ में यह पता चला कि गाड़ी आरोपी अंकित यादव ने एक दिन पहले किसी निमंत्रण में जाने के बहाने ली थी।

कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि कबरई थाने में तैनाती के दौरान किरन दहेज उत्पीड़न मामले में उससे संपर्क में आई थी। समय के साथ दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी। लेकिन विवाद भी होते रहे। घटना वाले दिन दोनों महोबा से मुस्करा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बहसबाजी हो गई। बसवारी रोड पर किरन शौच के लिए उतरी, तभी आरोपी ने कार में रखी लोहे की रॉड से पीछे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव को गड्ढे में फेंककर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...

 

यह भी पढ़े बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले में किया सुसाइड : मौत से पहले बनाया VIDEO और बोला- तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित