National Highway 31 : गाजीपुर से बलिया के मठ योगेन्द्र गिरी तक बनेगी पटरी

National Highway 31 : गाजीपुर से बलिया के मठ योगेन्द्र गिरी तक बनेगी पटरी

बलिया : एनएच 31 पर गाजीपुर से लेकर मठ योगेंद्र गिरी तक 119 किलोमीटर की लंबाई में सड़क की दोनों ओर पैदल यात्रियों के लिए पटरियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टेंडर की प्रक्रिया प्रगति पर है। बताया जा रहा है कि नरही क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर निवासी ब्रह्मानंद पांडे ने संबंधित अधिकारियों के यहां शिकायती पत्र भेजकर एनएच की दोनों पटरियों का निर्माण, दुर्घटना निरोधक कार्य, संकेतक, क्रासर के साथ ही सूचनात्मक व चेतावनी बोर्ड, डिनाई नेटर व कैट आई, बार पार्किंग लगाने, मार्किंग करने की मांग की थी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के आदेश के अनुपालन में यह सभी कार्य किया जाना प्रस्तावित है। पटरियों का निर्माण कार्य गाजीपुर से मठ योगेन्द्र गिरी तक 119 किमी लम्बाई में होगा। इस सम्बंध में साइट इंजीनियर श्रीराम सिंह ने बताया कि कुछ निरोधात्मक कार्य हो रहे हैं। कुछ बाकी है। पटरियों के निर्माण के लिए पर्याप्त जगह की आवश्यकता है। इसके लिए एनएच के दोनों तरफ साढ़े तीन-तीन मीटर जमीन और ली जाएगी।

 

Source : Live Hindustan 

यह भी पढ़े 10 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...