बलिया में Earphone लगाकर शौच कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

बलिया में Earphone लगाकर शौच कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

बलिया : रसड़ा-बलिया रेलखंड के संवरा हाल्ट स्टेशन के समीप रविवार की सुबह ईयरफोन लगाकर रेल पटरी के किनारे शौच कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची आरपीएफ रसड़ा और संवरा पुलिस चौकी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पहचान गाजीपुर जनपद के बरेसर क्षेत्र के सत्यनगर चौथीबाद गांव निवासी मनोज गोंड के 18 वर्षीय पुत्र शिवम गोंड के रूप में हुई है। शिवम अपने माता-पिता के साथ संवरा में किराए के मकान में रहता था। रविवार सुबह वह शौच के लिए घर से निकला और रेल पटरी के किनारे चला गया। इसी दौरान कान में ईयरफोन लगाए होने और घने कोहरे के कारण उसे ट्रेन आती दिखाई नहीं दी।बताया जाता है कि बलिया से रसड़ा की ओर जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टूटे पड़े मोबाइल फोन और स्थानीय लोगों की मदद से किशोर की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद परिवार गमगीन है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित