Instagram पर दो दिल हुआ एक : प्रेमिका से मिलने बलिया पहुंचा ब्यायफ्रेंड, बड़ी दिलचस्प है इनकी प्रेम कहानी

Instagram पर दो दिल हुआ एक : प्रेमिका से मिलने बलिया पहुंचा ब्यायफ्रेंड, बड़ी दिलचस्प है इनकी प्रेम कहानी

बलिया : प्यार शरीर या उम्र का नहीं, बल्कि आत्मा और विचारों का मिलन होता है, जो किसी भी समय और किसी भी व्यक्ति से हो सकता है। प्यार एक गहरा एहसास है, जो सामाजिक सीमाओं, उम्र के फासले और जाति-धर्म की परवाह नहीं करता। यह दो दिलों का जुड़ाव है, जो बस महसूस होता है। जैसे किसी युवा को खुद से बड़ी उम्र की महिला से या विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लोगों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है, जो दर्शाता है कि प्रेम का रिश्ता दिल से होता है, दुनियादारी से नहीं।

कुछ ऐसा ही मामला बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में बेइंतहा मोहब्बत का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी शादी के मुंहाने तक तो पहुंच चुकी है, उम्र 'बंधन' बन गई है। हालांकि, शादी के लिए इस युगल को ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया साल 2026 इनके लिए शुभ साबित होने वाला है।

बिहार के सीवान जिले का रहने वाला एक युवक सोमवार की देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने बांसडीहरोड थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव पहुंच गया। युवक चुपके से प्रेमिका के घर में दाखिल हुआ, लेकिन आहट पाकर घरवालों की नींद खुल गई। घरवालों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे घर में ही बंधक बना लिया। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसकी दोस्ती युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी।

यह भी पढ़े बलिया में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षक, शिक्षा जगत स्तब्ध

प्रेमिका के बुलाने पर ही वह सीवान से यहां आया है। मंगलवार को सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन बलिया पहुंच गये। मामले को सुलझाने के लिए घंटों पंचायत चली। बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने युवक-युवती का कागजात खंगाले, तो रोचक तथ्य सामने आया।

यह भी पढ़े बलिया में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

पुलिस और घरवालों के बीच चली जद्दोजहद के दौरान पता चला कि युवती को बालिग होने में दो दिन शेष हैं। यदि तत्काल शादी की जाती है तो कानूनी रूप से अवैध मानी जायेगी। इसे देखते हुए दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से एक परिपक्व निर्णय लिया। दोनों परिवारों ने तय किया है कि ठीक दो दिन बाद, युवती के बालिग होते ही विधि विधान से कोर्ट मैरिज करा दी जाएगी। इस फैसले के बाद मामला शांत हुआ।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित