बलिया में दर्दनाक हादसा : पैर फिसलने से गड्ढे में समा गईं मासूम की जिन्दगी

बलिया में दर्दनाक हादसा : पैर फिसलने से गड्ढे में समा गईं मासूम की जिन्दगी

बलिया : रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में शुक्रवार को छह वर्षीय बालक की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया। वही, बालक की दर्दनाक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

गायघाट गांव निवासी सलाउद्दीन का छह वर्षीय पुत्र लाली शुक्रवार दोपहर पड़ोस के हमउम्र बालक इरशाद के साथ घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित गड्ढे के पास शौच के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से गड्ढे में गिर गया। पानी अधिक होने के कारण बालक डूबने लगा। इरशाद यह देखकर घबरा गया और दौड़कर घर पहुंचा तथा स्वजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और बालक को गड्ढे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। लाली तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता सलाउद्दीन गांव में ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद से बालक की मां समीना का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 22 दिसम्बर का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नो-मैपिंग श्रेणी के 1.42 लाख मतदाताओं पर प्रशासन की नजर बलिया में नो-मैपिंग श्रेणी के 1.42 लाख मतदाताओं पर प्रशासन की नजर
बलिया : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाने के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन...
21 January Ka Rashifal : इन चार राशि वालों की बढ़ सकती है आय, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश
मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला
Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत
20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस