Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत



बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी रामसुरेश सिंह (72) की मौत बुधवार की सुबह सड़क हादसे में हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया।
बताया जा रहा है कि सेना से रिटायर राम सुरेश बांसडीहरोड-सहतवार मार्ग पर टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच सहतवार की ओर से आ रहे ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गये। ग्रामीणों के अनुसार चालक ई-रिक्शा छोड़कर मौके से भाग गया। मृतक की पत्नी मधु देवी समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। टक्कर मारने वाले ई रिक्शा को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ लिया गया है। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है।

Related Posts
Post Comments



Comments