ददरी मेले में झूलों की तय हुई दरें : सुनामी झूला ₹100, जानिएं भूत बंगला और हंसी घर का शुल्क

ददरी मेले में झूलों की तय हुई दरें : सुनामी झूला ₹100, जानिएं भूत बंगला और हंसी घर का शुल्क

बलिया : ददरी मेले को लेकर झूला मालिकों द्वारा झूलों की दरों की घोषणा कर दी गई है। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया है कि किसी भी झूले की दर ₹100 प्रति व्यक्ति से अधिक नहीं होगी। झूला मालिकों द्वारा दी गई दरों के अनुसार सुनामी झूला की दर ₹100 प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है। जलपरी शो सहित मछली शो का टिकट ₹80 प्रति व्यक्ति होगा। मारुति सर्कस देखने के लिए ₹50 प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जाएगा। रेंजर झूला की दर ₹80 प्रति व्यक्ति तय की गई है। भूत बंगला में प्रवेश के लिए ₹50 प्रति व्यक्ति शुल्क होगा। हंसी घर (फन हाउस) मात्र ₹20 प्रति व्यक्ति में उपलब्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त अन्य सभी झूले ₹20 से ₹80 प्रति व्यक्ति के बीच उपलब्ध रहेंगे।

IMG-20251108-WA0044

मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि सभी झूला संचालकों को दरों का स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। पार्किंग दरें भी हुई निर्धारित हुई है जिसमें पार्किंग की दरें इस प्रकार होंगी, साइकिल पार्किंग निःशुल्क, दो पहिया वाहन ₹50 प्रति वाहन, चार पहिया वाहन ₹100 प्रति वाहन दर निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने आगंतुकों से अपील की है कि वे निर्धारित दरों के अनुसार ही टिकट लें और अधिक राशि की मांग पर तुरंत संबंधित अधिकारी को सूचित करें।

यह भी पढ़े अनोखे और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे 'प्रमोद बाबा', पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित