वेतन-बोनस की मांग को लेकर बलिया नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी

वेतन-बोनस की मांग को लेकर बलिया नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी

बलिया : नगर पालिका परिषद बलिया कार्यालय में सोमवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के सदस्यों ने तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन, बोनस, एरियर और आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान की मांग की। इस कार्रवाई से सफाई और कार्यालय का कामकाज बाधित हुआ। कर्मचारी संगठनों ने बताया कि उन्होंने 14 नवंबर को एक पत्र के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। चेतावनी दी गई थी कि यदि दो दिनों के भीतर वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। हालांकि, इस पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई।

कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान न देने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी श्याम जी, शंभूनाथ रावत, अखिलेश कुमार रावत, भरत भूषण, अनिल राम, निजामुद्दीन, मनोज रावत, पिंटू रावत, अर्जेश मिश्रा, बबलू, राजेंद्र रावत, लखन रावत, रवि रावत और राजेश राम सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित