अरे ! बलिया में ऐसा ? युवती प्रेमी संग गायब, 10 फरवरी को होनी थी शादी

अरे ! बलिया में ऐसा ? युवती प्रेमी संग गायब, 10 फरवरी को होनी थी शादी

बलिया : सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा अंतरजातीय विवाह का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। शौच के बहाने घर से निकली युवती तय शादी से ठीक पहले अपने प्रेमी के साथ न्यायालय पहुंच गई। वहीं युवती के परिवार वाले थाने का चक्कर काटते रहे, ताक‍ि वह वापस आ सकें। बताया जा रहा है कि, युवती का एक युवक से करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक ही गांव के है, लेकिन अलग-अलग जाति के होने के कारण घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। सामाजिक दबाव में आकर परिजनों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी। इसी 10 फरवरी को शादी होनी थी, जिसकी तैयारी में परिवार जुटा था। वहीं दूसरी तरफ युवती शौच के बहाने घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। परिजन उसी दिन सिकंदरपुर थाने में गुहार लगाने पहुंचे। इस संबंध में थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज