छात्रनेता देवेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देने बलिया पहुंचे पूर्व अध्यक्ष रामाधीन सिंह, लोकतंत्र की मजबूती के लिए कही बड़ी बात



बलिया : टीडी कालेज बलिया तथा मर्यादा पुरूषोत्तम महाविद्यालय रतनपुरा (मऊ) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मंगलवार को टीडी कालेज के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सभागार में मनायी गयी। मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय (प्रयागराज) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रामाधीन सिंह ने कहा कि दाई की गोद में पला हुआ नहीं माई की गोद में पला व्यक्ति लोकतंत्र को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि छात्रसंघ से निकला व्यक्ति किसी के पीछे नहीं घूम सकता। उसका तेवर अलग होता है। स्व देवेंद्र सिंह माई की गोद में पैदा हुए छात्रनेता थे। उन्होंने देवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. देवेद्र सिंह सच्चे अर्थों में संपूर्ण नेता थे। अल्प आयु में ही उन्होंने कई आयाम स्थापित किए थे। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम सामाजिक मुद्दों पर अपना हित न देखते हुए समाज व देश के लिए उठ खड़े हों और संघर्ष करें। ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को नजीर पेश कर सकें।
पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र पाण्डेय ने कहा कि देवेन्द्र सिंह ऊर्जावान और एक जुझारू नेता थे। छात्रों-नौजवानों के किसी भी मुद्दे पर अग्रिम पंक्ति पर रहकर लड़ने का काम करते थे। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राघव सिंह ने कहा कि वे छात्र राजनीति व आम राजनीति में एक नया इतिहास बनाकर अमर हो गये। पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि देवेंद्र सिंह एक विश्वासपूर्ण नेता थे।
श्रद्धांजलि सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, डा. दयालानंद राय नागेंद्र बहादुर सिंह झून्नू, अरुण सिंह, सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी, डा. धर्मेन्द्र सिंह, मृत्युंजय राय, दिनेश प्रताप सिंह, रणवीर सिंह सेंगर, डा. अखिलेश राय, विजय सिंह, अभिजीत तिवारी सत्यम, पंकज राय, उमेश सिंह प्रधान प्रतिनिधि सुखपुरा, संतोष सिंह, संजय सिंह, भवतोष पाण्डेय, रविन्द्र यादव, गुड्डू तिवारी, नवीन सिंह, अवनीश सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अनुराग सिंह, आलोक कुंवर, राणा कुणाल, जितेन्द्र प्रताप सिंह मुकेश सिंह, विनय सिंह, उदय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, हिटलर सिंह, राघवेंद्र सिंह, मनीष सिंह, अनुराग पटेल, हिमांशु सिंह, अमन सिंह, अभिनव चंचल, संतोष सिंह, संजय सिंह, करुणा निधि तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, प्रदीप यादव, कर्णवीर सिंह, उदय सिंह, गुरुदेव सिंह, अंबरीश ओझा, तेजप्रताप सिंह, सूरज यादव, धनंजय विसेन मुटुर, चंदन सिंह, कमलेश सिंह सुखन, हिमांशु सिंह, मन्नू सिंह, सम्राट कुँवर, विशाल दूबे, नवनीत सिंह, दिग्विजय पासवान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता दीपक सिंह व संचालन प्रवीण सिंह ने किया। अमित सिंह महामंत्री ने सबका आभार जताया।
इन मेधावियों को मिला सम्मान
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (प्रयागराज) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रामाधीन सिंह ने जेएनसीयू की गोल्ड मेडलिस्ट समीक्षा मिश्र, नीलाक्षी पाण्डेय के साथ-साथ टीडी कालेज की टॉपर सेजल गुप्ता, अर्पिता सिंह, सोनाली मिश्रा, अंशू सिंह, काजल पांडेय, ताहिरा खातून, प्रिया सिंह, आयुषी सिंह, सिम्मी सिंह, शारदा चौबे, शिवानी मिश्र, कन्नन वर्मा, सलोनी गुप्ता, काजल, सृष्टि वर्मा, खुशी वर्मा, प्रियंका यादव, अंशिका पांडेय, यूपी बोर्ड, हिमांशु गुप्त, मोहित यादव, रिया कुशवाहा, कार्तिक सिंह, सौम्या वर्मा व अदिति, सीबी एसई बोर्ड सनबीम स्कूल के प्रियंका मौर्य, प्राची चौरसिया, मान्या चतुर्वेदी, श्रेया यादव, ज्ञानकुंज एकेडमी की नौरीन शाश्वत आदि टॉपर छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Comments