Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर पूरब हल्दी चट्टी पर गुरुवार की रात दो वाहनों की सीधी टक्कर के बाद स्कार्पियो में आग लग गई। वही, टेम्पो के परखच्चे उड़ गये। इस भीषण हादसे में एक थर्डजेंडर की मौत हो गई है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाने के साथ ही दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि टेम्पो में छह लोग सवार थे, जो बारात में कार्यक्रम करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से टेम्पो हवा में उड़कर कुछ दूरी पर सड़क किनारे पलट कर चपटा हो गया और उसमें सवार यात्री गंभीरावस्था में तड़पने लगे। वहीं, स्कार्पियो धूं-धूं कर जल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जोया (25) निवासी दिल्ली, शिलकी (25) निवासी त्रिपुरा, रूपा राय (35) निवासी कचढ़ापाड़ा दोना पश्चिम बंगाल, स्वीटी (20) निवासी बंगाल व आशा (20) निवासी कोलकाता को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जोया को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना में जोया की मौत से उसके साथी सदमे में हैं। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि सभी काफी घबराए हुए थे। बार-बार अन्य साथियों की हालात के बारे में पूछते रहे।

यह भी पढ़े सनबीम बलिया के नन्हें उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा, नवाचारी उत्पादों से किया चकित

शादी समारोह से लौट रहे थे थर्डजेंडर

यह भी पढ़े बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली

बताया जा रहा है कि सभी थर्डजेंडर टेम्पो में सवार होकर एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी बीच, हल्दी चट्टी के पास हादसा हो गया। सूचना मिलते ही हल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया