बलिया में दिवंगत रसोईया के घर सहयोग की पोटली लेकर पहुंचा प्राथमिक शिक्षक संघ

बलिया में दिवंगत रसोईया के घर सहयोग की पोटली लेकर पहुंचा प्राथमिक शिक्षक संघ

बलिया : इंसानियत और मानवता की झलक अगर कहीं दिखती है, तो वह है बेसिक शिक्षा विभाग। जी हां ! यहां पद नहीं, विभाग सर्वोपरि है, जो समाज के बीच एक गहरे संबंध को दर्शाता है। हम बात कर रहे है बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय स्कूल में कार्यरत रही रसोईया पार्वती देवी की, जिनका असामयिक निधन गत दिवस हो गया था।

शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय पुरास पर कार्यरत रसोईया पार्वती देवी के निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के नेतृत्व में शिक्षकों ने शोक सभा की। ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) बेलहरी पर आयोजित शोक सभा में निर्णय लिया गया था कि रसोइया के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान करेंगे। इसी क्रम मे शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक औऱ परिचारकों आपसी सहयोग राशि एकत्रित की। वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के निवेदन पर एक दम्पति ने 10 हजार रुपये का गुप्तदान दिया। 

इस तरह एकत्रित 45 हजार रुपये प्राथिमिक शिक्षक संघ बेलहरी के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को सौंपते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष शशिकांत ओझा, मंत्री संतोष कुमार सिंह व बृज किशोर पाठक, श्रीराम चौबे, डॉक्टर आशुतोष शुक्ल, संजय पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, गौरव कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े Ballia News : 27 दिसम्बर की छुट्टी को लेकर सस्पेंस में न रहे शिक्षक

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज