बलिया पुलिस से मुठभेड़ में पकड़ा गया 'दरिन्दा', ऐसे किया था 10 वर्षीय बच्चे का मर्डर

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में पकड़ा गया 'दरिन्दा', ऐसे किया था 10 वर्षीय बच्चे का मर्डर

Ballia News : फेफना थाना पुलिस टीम ने 10 वर्षीय बालक की हत्या का वांछित बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है, जिसका उपचार चल रहा है। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि मंगलवार की रात करीब साढे 10 बजे फेफना थाना पुलिस टीम आमडारी-पकड़ी मार्ग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसकी पहचान  प्रतीक वर्मा पुत्र शम्भू वर्मा (निवासी आमडारी थाना फेफना जनपद बलिया) के रूप में हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के अनुसार, पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश ने 30 नवम्बर 2025 की शाम 06.30 बजे अपने मोहल्ले के शत्रुधन वर्मा से तंज कसने का बदला लेने के लिये उनके भतीजे शिवम वर्मा उर्फ यशवंत को बहला फुसलाकर खेत में ले गया और गड़ही के पानी में डूबोकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में रखकर फेंक दिया था।

यह भी पढ़े परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी

घायल बदमाश प्रतीक वर्मा पुत्र शम्भू वर्मा का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकडे गये बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा और कारतूस तथा 01 पालिथीन में किचड़ लगा कपड़ा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक यह वही कपड़ा है, जो घटना कारित करने के दौरान बदमाश ने पहन रखा था। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

यह भी पढ़े Ballia News : फेफना विधानसभा के चारों मंडल के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में इन विन्दुओं पर फोकस

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
मेषमन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। संतान को लेकर के, अगर प्रेम में है तो प्रेम को लेकर के, मन...
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !
शादी के बाद दुल्हन फरार : मुझे मेरी बीबी दिलाओ… गले में पोस्टर लटकाए SP ऑफिस पहुंचा युवक