सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान 

सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान 

Gorkhpur News : जिस दोहरे हत्याकांड ने गोरखपुर के घोषीपुरवा इलाके को दहला कर रख दिया था, उसकी गुत्थी पुलिस ने ऐसे खोली है कि हर कोई सन्न है। मां-बेटी की नृशंस हत्या किसी बाहरी हमलावर ने नहीं, बल्कि परिवार के ही बेहद करीबी युवक ने की थी। आरोपी युवक का नाम रितेश है, जो पीड़ित के घर अक्सर आता-जाता था। 

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी रितेश 55 साल की विमला को अक्सर आंटी कहकर बुलाता था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने लूट की साजिश रची। 24 नवंबर को विमला और उसकी मां शांति देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। इससे पहले आरोपी ने दोनों महिलाओं को शराब ऑफर की थी। दोनों महिलाएं जब नशे में हो गईं, तब उसने हथौड़े से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह घर से करीब 4.5 लाख रुपए नकद और एक सोने का ब्रेसलेट लेकर फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि रजत पर लगातार फाइनेंशियल दबाव बढ़ रहा था। गर्लफ्रेंड पर फिजूलखर्ची का भी भारी बोझ था।

इन्हीं हालातों ने उसे अपराध की तरफ धकेल दिया। उसके खर्च करने के तरीकों से पुलिस को शक हुआ और जांच की सुई उसी की ओर घूम गई। इस ब्लाइंड डबल मर्डर केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने करीब 800 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही 200 से ज्यादा मोबाइल नंबरों का एनालिसिस किया गया और इलाके के कई लोगों से पूछताछ हुई। आखिरकार आरोपी के फोन लोकेशन, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और संदिग्ध व्यवहार से उसकी भूमिका साफ हो गई। पूछताछ के दौरान रितेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पिघला हुआ सोना, लूटा गया कैश, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

यह भी पढ़े 2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

मां-बेटी को पिलाई शराब
वारदात की रात आरोपी रजत शराब की बोतल लेकर विमला के घर पहुंचा और मां-बेटी को शराब पिलाई। फिर अचानक विमला के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार करने लगा। विमला चीखती रही, लेकिन आरोपी तब तक वार करता रहा, जब तक उसकी आवाज हमेशा के लिए खामोश नहीं हो गई। शोर सुनकर जब शांति देवी जागीं, तो अपनी पहचान छिपाने के लिए रजत ने उन्हें भी उसी हथौड़े से मौत के घाट उतार दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों की हत्या के बाद आरोपी घर से करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद और सोने के गहने लेकर फरार हो गया। जांच में सामने आया कि रजत आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। ऑनलाइन लोन, उधारी और गर्लफ्रेंड के खर्चों ने उसे इस हद तक पहुंचा दिया था।

यह भी पढ़े अनोखे और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे 'प्रमोद बाबा', पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

कैसे हुआ खुलासा?
लूट के पैसों से रजत ने डेढ़ लाख रुपये गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाया। पचास हजार रुपये अपने पिता को दिए और डेढ़ लाख का मोबाइल फोन खरीदा था।  इन असामान्य खर्चों ने पुलिस का शक गहरा दिया। शाहपुर थाना, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम, एंटी थेफ्ट सेल और डॉग स्क्वॉड लगातार जांच में जुटे रहे। करीब 800 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। 200 से ज्यादा मोबाइल नंबरों की जांच हुई और 11 दिन बाद एक कैमरे में रजत की तस्वीर मिल गई।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया