बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र

बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र

बांसडीह, बलिया : शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक विद्यालय (गंगौली) केवरा की सहायक अध्यापिका, प्रधान व स्कूल के अभिभावकों ने बीईओ को पत्र देकर प्रधानाध्यापिका पर गाली गलौज, अभ्रद्र भाषा का प्रयोग तथा मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को कारवाई के लिए पत्र भेजा है।

ग्रामीणों व अन्य ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापिका के अनियमित व्यवहार के कारण विद्यालय खुलने और बंद होने का कोई निश्चित समय नहीं है। सोमवार को भी दोपहर एक बजे ही विद्यालय में ताला लगा दिया गया। जबकि यहां 41 बच्चों का नामांकन है। ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या आए दिन की है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पा रही है।

प्रधानाध्यापिका पर बच्चों के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप हैं। अभिभावकों ने इसे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए गहरी नाराजगी व्यक्त की है। प्रधान सुरेश प्रजापति ने बताया हैं कि प्रधानाध्यापिका का व्यवहार अत्यंत अमर्यादित है। कई बार समझाने के बावजूद उनके रवैये और भाषा में कोई सुधार नहीं हुआ है। विद्यालय की पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो रही है।

यह भी पढ़े बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली

विद्यालय में कुल तीन कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें प्रधानाध्यापिका, एक अध्यापक और एक शिक्षा मित्र शामिल हैं।सहायक अध्यापिका कमलावती देवी ने भी पत्र देकर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। विद्यालय की व्यवस्था सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ रही है।

यह भी पढ़े 1 February का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

बीईओ अनूप त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बताया कि मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। विभागीय जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि बच्चों की शिक्षा से हो रहे खिलवाड़ को तुरंत रोका जाए और विद्यालय में जल्द से जल्द अनुशासित शैक्षणिक माहौल बहाल किया जाए।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया