Road Accident में युवक ने गंवाई जान, तीन रेफर

Road Accident में युवक ने गंवाई जान, तीन रेफर

बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एचपी गैस एजेंसी के निकट पुलिया के पास गुरुवार की देर शाम कंबाइन मशीन और बोलेरो की टक्कर में चालक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।

सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी कृष्णा (37) अपनी सास की तेरहवीं में शामिल होने के लिए सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के मझवलिया नवानगर गांव गए थे। गुरुवार की शाम, वह बोलेरो से अपने तीन साथियों के साथ कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी की सामने से आ रही तेज रफ्तार कंबाइन मशीन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कृष्णा वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। लोगों ने कड़ी मेहनत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। बोलेरो में सवार अजय (32) निवासी रेवती, शशि कुमार (32) बेल्थरा रोड व बब्बन (55) निवासी रतसर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े Ballia News : प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने रणजीत सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज