Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
On



बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। शंकरपुर निवासी सदन चौधरी के घर के पास खड़ी पिकअप अचानक जलने लगी। लपटों और धूआं को देखकर आसपास के लोग पहुंचे और आग को बुझाया। हालांकि तब तक गाड़ी का अधिकांश हिस्सा जल गया का। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह लोगों की नजर शंकरपुर निवासी सुधीर पांडेय की स्टेशनरी और मझौली निवासी शिवप्रसाद की अंडे की दुकान वाली जली गुमटी पर पड़ी तो खलबली मच गयी।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Jan 2026 22:12:04
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...


Comments