Ballia News : फाइनल में कोपवा ने दी पियरिया को मात

Ballia News : फाइनल में कोपवा ने दी पियरिया को मात

बलिया : भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित फेफना खेल महोत्सव के क्लस्टर छह अंतर्गत पियरिया खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के क्रिकेट का फाइनल कोपवा ने जीता। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पियरिया ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोपवा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पियरिया की टीम राहुल और अंगराज की बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद 73 रन ही बना सकी। इस तरह कोपवा ने 2 रन से फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंपायर की भूमिका मोहम्मद तारिक और मनीष ने निभाई। स्कोरिंग मन्नू तिवारी एवं कमेंट्री हरेंद्र सिंह व शिवदयाल यादव ने संयुक्त रूप से की। क्लस्टर छह के विजेता खिलाड़ी व टीमें 17 से 20 तक आयोजित होने वाले फेफना खेल महोत्सव के मुख्य मुकाबले में प्रतिभाग करेंगे।

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज