Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल

Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बरहिमा (अठिलापुरा) गांव में रविवार की देर शाम घर के बाहर सहन में झाड़ू लगाने के बाद कचरा दूसरे पक्ष के खेत में चले जाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गया। जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से चार महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी रसड़ा में पहुंचाया गया। वहां, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चार महिलाओं को  जिला अस्पताल रेफर कर दिया।उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि गांव में एक पक्ष के परिवार की लड़की अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान सफाई का कचरा उसके पट्टीदार के खेत में चला गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से रामबचन (50), उनकी पत्नी बिंदू (46), पुत्री खुशबू (20) व गुड़िया (22), पुत्र सोनू (18) तथा दूसरे पक्ष से निरहू (54), उनकी पत्नी विद्यावती (49), पुत्री रोमन (19) व पुत्र गुलशन (16) घायल हो गए। इसमें एक पक्ष की खुशबू व गुड़िया तथा दूसरे पक्ष के चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज