Ballia में 1.03 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, क्रय केंद्र अधिकारियों को डीएम की चेतावनी

Ballia में 1.03 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, क्रय केंद्र अधिकारियों को डीएम की चेतावनी

बलिया : जिले में धान खरीद प्रक्रिया को सुचारु एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से जिले को 01 लाख 03 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,जिसे हर हाल में पूरा किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कई धान क्रय केंद्रों पर खरीद की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि लक्ष्य के अनुरूप खरीद न होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। डीएम ने कहा कि जिले के हर धान क्रय केंद्र को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार खरीद सुनिश्चित करनी होगी, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी धान क्रय केंद्र प्रतिदिन सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक नियमित रूप से संचालित हों। उन्होंने कहा कि धान खरीद फरवरी माह तक ही निर्धारित है, ऐसे में समय पर लक्ष्य की पूर्ति बेहद जरूरी है।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों पर तैनात अधिकारियों की उपस्थिति, प्रतिदिन की खरीद का विवरण तथा कार्यप्रणाली की नियमित जांच की जाएगी। डीएम ने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना सभी केंद्र प्रभारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में एडीएम अनिल कुमार सहित जिले के सभी धान क्रय केंद्रों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े 'अंधा युग' से संकल्प रंगोत्सव का आगाज़, बलिया के रंगमंच को मिली नई ऊंचाई

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज