Ballia में चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार

Ballia में चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार

बलिया : बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर 15 में सोमवार शाम हुए चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना पुरानी रंजिश और हैंडपंप को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। हमले में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मंगलवार सुबह कस्बा निवासी दीपक राजभर ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम उनके पड़ोसी शक्ति राजभर, भक्ती राजभर, विशाल राजभर और शंकर राजभर ने पुरानी रंजिश और हैंडपंप के विवाद को लेकर उनके भाई धनजी राजभर को गाली-गलौज की। जब धनजी राजभर ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से हमला कर दिया। धनजी के शोर मचाने पर उन्हें बचाने आईं उनकी पत्नी सोनाली देवी और भाभी पूनम देवी को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। उप निरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को अंबेडकर तिराहा से मनियर मार्ग पर तीन वांछित अभियुक्तों विशाल राजभर, शंकर राजभर और शक्ति राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़े Ballia News : मस्‍ज‍िद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !