बलिया में 4 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला : इन पदों पर होगी नियुक्ति, जानिएं योग्यता और वेतन

बलिया में 4 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला : इन पदों पर होगी नियुक्ति, जानिएं योग्यता और वेतन

बलिया : जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया द्वारा 04 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला योगेंद्रनाथ प्राइवेट आई.टी.आई., रामपुर टीटही, बसारिकापुर बलिया में आयोजित होगा। मेले में विजन इंडिया जीएमआर इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

रिक्त पद एवं शैक्षिक योग्यता के साथ कंपनी द्वारा निम्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें तकनीशियन, सुपरवाइजर, सपोर्ट स्टाफ एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाइस्कूल, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक होना आवश्यक है। योग्य अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

वेतनमान एवं कार्य स्थल हेतु चयनित उम्मीदवारों को ₹14,256 से ₹17,558 तक वेतन दिया जाएगा। कार्य स्थल बलिया रहेगा। रोजगार मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैम्पस चयन भी रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा।

यह भी पढ़े बलिया का ददरी मेला : भारतेंदु मंच पर संत समागम, प्रतिष्ठित 25 धर्मगुरु देंगे उपदेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !