Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
On



बलिया : रसड़ा-मऊ रेलखंड पर स्थित गढ़िया गांव रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 100 मीटर पहले रविवार की रात एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव मिलने की सूचना से घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। इस बीच, रसड़ा के छितौनी गांव से पहुंचे कुछ लोगों ने मृतक की पहचान अपने गांव के अनीश कुमार (23) पुत्र मुन्ना राम के रूप में की। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद मामले की जांच में जुटी है।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Jan 2026 22:12:04
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...


Comments