तिरंगा ओढ़कर घर पहुंचा बलिया का लाल, अंतिम दर्शन को उमड़ा गांव-जवार

तिरंगा ओढ़कर घर पहुंचा बलिया का लाल, अंतिम दर्शन को उमड़ा गांव-जवार

Ballia News : तकनीकी कार्य के दौरान शार्ट सर्किट से प्राण गंवाने वाले भारतीय थल सेना के जवान मनीष यादव का शव शनिवार को उनके गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। तिरंगे में लिपटे लाल के अंतिम दर्शन को पूरा इलाका उमड़ पड़ा। परिवार वालों के करुण-क्रंदन और चित्कार से लोगों की आंखें नम हो गईं। जवान का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ टीएस बांध स्थित दतहा चट्टी के समीप सरयू नदी के तट पर किया गया, जहां पिता ने अपने जिगर के टुकड़े को मुखाग्नि दी।

रेवती थाना क्षेत्र के तुलसीछपरा-छपरासारिव गांव निवासी श्रीराम यादव के पुत्र मनीष यादव 26 अप्रैल 2024 को सेना के ईएमई कोर में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती 623 ईएमई बटालियन में थी। ऑन ड्यूटी तकनीकी कार्य के दौरान शार्ट सर्किट से मनीष का निधन हो गया। उनका शव शनिवार की शाम नायक राजेश यादव के नेतृत्व में गांव लाया गया। जवान का शव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए आस-पास के गांवों के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने नम आंखों से सैनिक को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़े एनएससीटी ने 50-50 रुपए से की छह लाख की मदद, सह संस्थापक ने बताया संस्था का लक्ष्य

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज