निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशित, 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां

निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशित, 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां

बलिया : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के नये सिरे (De-novo) से तैयार किये जाने संबंधी पुर्ननिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 02.12.2025 को समस्त पदाभिहित स्थलों, तहसील कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय पर कर दिया गया है।

उक्त अलेख्य प्रकाशित वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के संदर्भ में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 12 के अंतर्गत दावे और आपत्तियां दाखिल किए जाने की अवधि 02 दिसम्बर से 16 दिसंबर तक है। दावे और आपत्तियां नियत प्रारूप फॉर्म-18, 19 (नाम जोड़े जाने हेतु),  फार्म- 7 (अपमार्जन) एवं फार्म- 8 (संशोधन) में जो समुचित हो, दाखिल किये जा सकेंगे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज