नेशनल कुश्ती की तैयारियां पूर्ण, बलिया पहुंची राजस्थान, मणिपुर, उड़ीसा, केरला व तमिलनाडु की टीमें

नेशनल कुश्ती की तैयारियां पूर्ण, बलिया पहुंची राजस्थान, मणिपुर, उड़ीसा, केरला व तमिलनाडु की टीमें

बलिया : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 8 से 12 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अंडर 17 बालक व बालिका वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 दिसंबर को होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए शनिवार को राजस्थान, मणिपुर, ओडिशा, केरला व तमिलनाडु समेत लगभग आधा दर्जन टीमें बलिया पहुंच चुकी थी, वहीं लगभग एक दर्जन टीमें आधी रात तक जनपद में अपनी उपस्थिति दर्ज करा देंगी। 

कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु 28 प्रदेशों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों एवं 8 अन्य यूनिट समेत कुल 44 टीमों से 880 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को प्रतिभाग करना है। आयोजन समिति द्वारा शनिवार को युद्ध स्तर पर प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल किशोर ने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को निर्देशित किया कि प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश व जनपद की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने भी वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने दिए आवश्यक निर्देश

यह भी पढ़े कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें 27 December का राशिफल

संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ नवल किशोर की अध्यक्षता में आयोजन समिति के सभी अधिकारियों, नोडल अधिकारियों व लाइजनिंग अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम की बैठक में जेडी ने सभी को आवश्यक निर्देश देते हुए आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपील किया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रामाश्रय यादव, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, राकेश पांडे, शशि प्रकाश राय, मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तकनीकी समिति के सदस्य विनोद कुमार सिंह, शिवाशंकर सिंह, मोहम्मद दानिश, अनुज सिंह, दिनेश प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, भूपेश सिंह, प्रवेंद्र यादव, रामनवल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े एनएससीटी ने 50-50 रुपए से की छह लाख की मदद, सह संस्थापक ने बताया संस्था का लक्ष्य

स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जनपद पहुंच रही टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। शनिवार को जनपद पहुंचे राजस्थान, मणिपुर, ओडिशा, केरला, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल आदि टीमों के खिलाड़ियों का स्टेशन पर उपस्थित स्वागत समिति के अध्यापकों ने मालार्पण कर स्वागत किया। वहां से रिजर्व वाहनों से खिलाड़ी निर्धारित होटलों के लिए प्रस्थान किए।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज