हे भगवान ! मंत्री संजय निषाद को सद्बुद्धि दें... बलिया में भाजपा नेता के नेतृत्व में बुद्धि-शुद्धि हवन

हे भगवान ! मंत्री संजय निषाद को सद्बुद्धि दें... बलिया में भाजपा नेता के नेतृत्व में बुद्धि-शुद्धि हवन

बलिया : बलिया को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद द्वारा दिए गये बयान की चहुंओर निन्दा हो रही है। बुधवार को तो भाजपा नेता राना कुनाल सिंह की अगुआई में बाबा शोकहरण नाथ के दरबार में मंत्री संजय निषाद की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि शुद्धि हवन किया गया। 

भाजपा नेता राना कुनाल सिंह ने बताया कि मंत्री संजय निषाद का बयान पूरी तरह से कलंकित बयान है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि अगर संजय निषाद तत्काल माफी नहीं मांगें और बलिया की जनता उन्हें माफ नहीं करती है तो आने वाले दिनों में उनके कदम बलिया की जमीन पर नहीं रखने दिया जाएगा। इसलिए उनकी सद्बुद्धि के लिए हवन पूजन किया जा रहा है, ताकि प्रभु उन्हें बुद्धि दे। कार्यक्रम में  मण्डल महामंत्री राकेश महाजन, मण्डल उपाध्यक्ष अनमोल सिंह, संतोष गिरी, पंकज सिंह, गोरख निषाद, शोभित निषाद, संतोष निषाद, टिंकू निषाद व प्रेम निषाद समेत दर्जनों लोग शामिल हुए।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज