Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बलिया : फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रसड़ा में तैनात स्टाफ नर्स नर्स कुमुदलता राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वह करीब 10 साल से नौकरी कर रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा के अधीक्षक डॉ. मनीष जायसवाल की शिकायत पर की है। 

शिकायत के मुताबिक, मऊ जिले के अमरहट गांव निवासी कुमुदलता राय ने अलग-अलग वर्षों में भिन्न-भिन्न जन्मतिथि प्रदर्शित कर न सिर्फ परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि तथ्यों को छिपाकर नौकरी भी प्राप्त कर ली। इसकी जानकारी होने के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष जायसवाल ने कोतवाली रसड़ा में नर्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि विभागीय जांच में पुष्टि होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा में करीब दस साल से तैनात स्टाफ नर्स कुमुदलता राय को निलंबित कर दिया गया है। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज