Ballia News : 100 मीटर की दौड़ में सलोनी और बृजेश ने मारी बाजी

Ballia News : 100 मीटर की दौड़ में सलोनी और बृजेश ने मारी बाजी

बलिया : भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित फेफना खेल महोत्सव क्लस्टर सात का उद्घाटन पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया। शनिवार को बलेजी खेल मैदान पर आयोजित खेल महोत्सव में पूर्व मंत्री ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

बिसुकिया व फेफना न्याय पंचायत के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स के अलावा क्रिकेट, फुटबाल व कबड्डी में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इसके पूर्व 100 मीटर बालिका दौड़ में सलोनी यादव, रिमझिम गुप्ता व सोनी पाल तथा 100 मीटर बालक दौड़ में बृजेश यादव, नीतीश कुमार व अरुण गुप्ता ने क्रमशः स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक जीता।

जूनियर तथा सीनियर दोनों वर्गों की फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में बेलेजी ने मीठवार को मात दिया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी में होली पथ स्कूल की टीम विजेता रही। एस एस कॉन्वेंट स्कूल बलेजी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान रूपेंद्र तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, आर्केश दुबे, टुनटुन उपाध्याय, सुनील सिंह, धनंजय गिरी, प्रेमचंद यादव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में आज लगेगा कलाकारों का महाकुंभ : संकल्प रंगोत्सव की तैयारी पूरी, रोज लीजिए चार घंटे आनंद

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज