वारदात के 7 घंटे बाद ही बलिया पुलिस को मिली सफलता, बदमाश का हॉफ एनकाउंटर

वारदात के 7 घंटे बाद ही बलिया पुलिस को मिली सफलता, बदमाश का हॉफ एनकाउंटर

बलिया : दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसपी (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि बुधवार को तड़के करीब सवा चार बजे सुखपुरा थाना पुलिस रात्रि गस्त एवं चेकिंग में मौजूद थी। इसी बीच, मुखबिर खास की सूचना पर ज्ञात हुआ कि दुष्कर्म का एक आरोपी ग्राम नगरी पंचायत भवन के पास हो सकता है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया।

पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में 32 वर्षीय बदमाश राजू तुरहा पुत्र हरी तुरहा (निवासी : ग्राम मिढ्ढा थाना फेफना जनपद बलिया) के बाये पैर में गोली लगी। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश ने 25 नवम्बर 2025 की रात्रि 09 बजे भरतपुरा में एक महिला को सूनसान स्थान पर अकेले पाकर उसे घायल करके जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया था।

यह भी पढ़े बलिया में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

इस मामले में सुखपुरा थाने में धारा 64(1), 115 (2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। घायल बदमाश राजू तुरहा पुत्र हरी तुरहा का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। एएसपी ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

यह भी पढ़े अनोखे और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे 'प्रमोद बाबा', पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया