बलिया DM-SP ने सुनीं समस्याएं, 15 बीएलओ सम्मानित

बलिया DM-SP ने सुनीं समस्याएं, 15 बीएलओ सम्मानित

बलिया : बेल्थरारोड तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। वहीं, 146 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 मामलों का निस्तारण करा दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादी प्रीति सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके खेत में बोई गई धान की फसल को पाटीदार द्वारा जबरन काट लिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने थाना नगरा के एसओ को तत्काल एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में में अवैध कब्जा, भूमि विवाद, बरासत, शौचालय, जाति प्रमाण पत्र, नाली निकास, वृद्धा पेंशन आदि से जुड़े अधिकांश मामले पहुंचे। इन पर राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। 


गणना प्रपत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 बीएलओ सम्मानित

सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहसील बेल्थरारोड के अंतर्गत 15 उत्कृष्ट बीएलओ को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। गणना प्रपत्र (एसआईआर) में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले इन बीएलओ को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रशस्ति पत्र और साल भेंटकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़े 28 December Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ द्वारा किया गया यह कार्य निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुद्धता को सुनिश्चित करता है। उन्होंने सभी कर्मियों से इसी प्रकार तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी बीएलओ के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया।सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों ने कहा कि समय से और शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण कार्य किसी भी प्रणाली की मजबूती का आधार है, और बीएलओ ने इसे साबित किया है। इस अवसर पर एसडीएम बेल्थरारोड शरद चौधरी, सीएमओ, तहसीलदार सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े प्रेमिका ट्रेन से कटी, 50 मीटर दूर फंदे से लटका मिला बॉयफ्रेंड

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज