Ballia News : बलिया में टेंट कारोबारी की हत्या, बाइक में बांधकर गंगा नदी में फेंका शव

Ballia News : बलिया में टेंट कारोबारी की हत्या, बाइक में बांधकर गंगा नदी में फेंका शव

बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर नदी घाट पर मंगलवार को तीन दिन से गायब टेंट कारोबारी अजीत सिंह का शव बाइक से बंधा हुआ नदी में मिला। इसकी खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने नाविकों की सहायता से नदी से शव व बाइक को बाहर निकाला। परिजनों ने दो दिन पूर्व थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने नीरूपुर के पास एनएच-31 जाम कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। थानाध्यक्ष आरपी सिंह के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी अजीत सिंह (40) लंबे समय से टेंट का कारोबार करते थे।शनिवार को मझौवा गांव में टेंट लगाने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया तो बंद आ रहा था। काफी खोजबीन के बावजूद न मिलने पर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिर्पोट दर्ज कर खोजबीन शुरू की। पुलिस ने मझौवा निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।

इसके बाद उसके निशानदेही पर गंगापुर घाट के नदी से बाइक से बंधा हुआ अजीत सिंह का शव बरामद किया। परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने के लिए बाइक से बांधकर नदी में डालने का आरोप लगाया। उधर युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि अजीत सिंह को उसी की मोटरसाइकिल में बांधकर नदी में डाला गया था। घटना के खुलासे के लिए टीम काम रही है। जल्द ही खुलासा होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े रेप केस में पूर्व विधायक को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

रोहित सिंह मिथिलेश/आतीश कुमार उपाध्याय

यह भी पढ़े बलिया के शिक्षक ने निजी खर्चे से विद्यालय के बच्चों को दिया स्वेटर-टोपी और ड्रेस

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश
हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग...
मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला
Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत
20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस
निजी विद्यालयों में निःशुल्क पढ़ेंगे गरीब परिवारों के बच्चे, अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है बलिया बीएसए की यह सूचना
Ballia News : वरिष्ठ पत्रकार भानुप्रताप सिंह के अनुज का निधन, शोक की लहर