ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट

ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट

Viral News : यूपी के देवरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान और परेशान हैं। यहां एक दुल्हन ससुराल पहुंचने के 20 मिनट बाद ही न सिर्फ रिश्ता तोड़ने का फैसला ले ली, बल्कि वापस मायके लौट गई। यह मामला पूजा नाम की एक युवती और विशाल मधेसिया नाम के युवक से जुड़ा है। विशाल अपने पिता के साथ भलुअनी में जनरल स्टोर संभालता है। 25 नवंबर को उसकी शादी सलेमपुर की रहने वाली पूजा से हुई थी। सब कुछ नॉर्मल लग रहा था, लेकिन असली ड्रामा ससुराल पहुंचने के बाद शुरू हुआ।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विदाई के बाद जब पूजा अपने नए घर पहुंची तो परिवार वालों ने उसे बेहद प्यार से रिसीव किया। उसे उसके कमरे में ले जाया गया, लेकिन यहां से कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। कमरे में गई पूजा लगभग 20 मिनट बाद बाहर आई और बिना किसी हिचक बोली, वह यहां नहीं रहना चाहती। उसके इस बयान से पूरा परिवार हक्का-बक्का रह गया। रिश्तेदारों और घर वालों ने सोचा कि शायद वह किसी बात से ऐसा कह रही है, लेकिन पूजा का बार-बार यह कहती रही कि “मेरे मम्मी-पापा को बुलाइए, मैं यहीं नहीं रहूंगी।”

 

यह भी पढ़े यूपी में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले कप्तान, देखें Transfer List

 

दूल्हे के घर वालों ने उसे खूब समझाने की कोशिश की। कई बार पूछा कि आखिर क्या हुआ? किस वजह से वह अचानक ऐसा बोल रही है? लेकिन पूजा ने कारण बताने से साफ मना कर दिया। वह बस अपने घर जाने पर अड़ी हुई थी। इसके बाद विशाल के परिवार ने दुल्हन के मायके वालों को पूरी बात बताई। दोनों परिवारों ने काफी देर तक बातचीत की, लेकिन पूजा अपने फैसले पर अडिग रही। उसने यह भी नहीं बताया कि आखिर इतने बड़े कदम की वजह क्या है?

मामला दोनों परिवारों से निकलकर गांव की पंचायत तक पहुंच गया। 26 नवंबर को गांव में पंचायत बैठी, जिसमें रिश्तेदार, ग्रामीण और दोनों परिवार करीब पांच घंटे तक बात करते रहे। सभी यही जानना चाहते थे कि आखिर मामला क्या है? ऐसा क्या हुआ कि ससुराल पहुंचने के साथ ही लड़की ने शादी खत्म करने का फैसला ले लिया, लेकिन पूजा की चुप्पी ने किसी को जवाब नहीं दिया। घंटों बातचीत के बाद भी बीच का रास्ता नहीं निकला तो पंचायत ने सलाह दी कि रिश्ते को यहीं खत्म कर देना सबसे बेहतर है।

इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से एक लिखित एग्रीमेंट तैयार करवाया। इसमें साफ लिखा गया कि शादी आपसी फैसले से खत्म की जा रही है। दोनों परिवार आगे किसी तरह का दावा नहीं करेंगे। साथ ही, शादी में दिए गए सभी गिफ्ट्स और पैसे वापस करने का भी फैसला हुआ। शाम तक पूजा अपने मायके चली गई और मामला शांत हो गया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया