11 November Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। घर में कुछ शुभ संस्कार संभव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार, आपके स्वास्थ्य में सुधार। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अद्भुत। घरेलू सुख बढ़-चढ़कर के बढ़ेगा और लग्जरी में बढ़ोतरी होगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ
पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। कुछ भी नया अगर व्यावसायिक तौर पर शुरुआत करना चाहते हैं, गजब का दिन है शुरू करिए। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन
धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी जुबान सधी हुई रहेगी। वाणी से सभी को जीत लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

यह भी पढ़े 19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

कर्क
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। नायक नायिका की तरह चमकते हुए दिखाई दे रहे हैं। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। पीली वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़े बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस

 

IMG-20251108-WA0044

सिंह
खर्च का दिखता रहेगी यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन यह खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या
आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। समाचार के माध्यम से कुछ बहुत अच्छा समाचार मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना और अच्छा होगा।

तुला
व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट, कचहरी में विजय मिलेगी। कुछ अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। बहुत अच्छा समय व्यावसायिक तौर पर। प्रेम, संतान भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक
भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु
बच के पार करें। थोड़ा परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर
शादी ब्याह तय हो सकता है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा विवाहित हैं तो, अगर प्रेम में है तो प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। शादी ब्याह तय हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार, नौकरी, चाकरी सारी चीजें अद्भुत। छुट्टी सा महसूस करेंगे। बहुत अच्छा रंगीन समय गुजरेगा। अद्भुत समय। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ
शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

मीन
विद्यार्थियों के लिए अद्भुत समय। लेखकों के लिए, फिल्मकारों के लिए, कवियों के लिए बहुत अच्छा समय। लिखने, पढ़ने की शुरुआत करना चाहते हैं तो ये अद्भुत समय। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

 

डिस्क्लेमर : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य और सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?